पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनदीप के ही हाथों में रहेगी पंजाब की कमान

मनदीप के ही हाथों में रहेगी पंजाब की कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी में पंजाब की टीम की कमान दूसरे मैच में भी युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह के ही हाथों में रहेगी। टर्बनेटर हरभजन सिंह अभी फिट नहीं हैं आैर वे दूसरे मैच में भी खेल नहीं पाएंगे। ट्रॉफी में जीत से आगाज करने वाली पंजाब को दूसरा मुकाबला वडोदरा के साथ खेलना है और इसके लिए टीम वीरवार को रवाना हो गई। मनदीप से दूसरे मैच में भी सभी को उम्मीदें होंगी क्योंकि उन्होंने पटियाला में हुए मैच में अच्छे निर्णय किए। इससे पहले पंजाब ने पहले मैच में हरियाणा को 120 रन के बड़े अंतर से हराकर 6 अंक बटोरे थे। पंजाब ने ये मुकाबला पहली पारी में 10 रन से पिछड़ने के बाद जीता। अब टीम एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी
दूसरे मैच के लिए पंजाब की टीम इस प्रकार है: जीवनजोत सिंह, मनदीप सिंह, मनन वोहरा, युवराज सिंह, तरुवर काेहली, गुरकीरत सिंह मान, अमितोज सिंह, गीतांश खेड़ा, उदय कौल, सर्बजीत लाड्डा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, राजविंदर गोलू, बलतेज सिंह, हिमांशु चावला और मनिंदर सिंह। टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर होंगे तो वहीं सुशील कुमार टीम के मैनेजर होंगे।