पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्विनी कुमार प्रेसिडेंट और अमरजीत कुमार सचिन नियुक्त

अश्विनी कुमार प्रेसिडेंट और अमरजीत कुमार सचिन नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले चार सालों की कार्यकारिणी के लिए अपने एसोसिएशन मेंबर्स की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है और उसे भारतीय स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से रिकग्निशन प्राप्त है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार होंगे जबकि अमरजीत कुमार को जनरल सेक्रेट्री चुना गया है। राज्यसभा सांसद वी.हनुमंता राव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल एसोसिएशन के चीफ पैट्रन होंगे।
एसोसिएशन के ऑफिस बियरर इस प्रकार हैं। चेयरमेन-विजय अरोड़ा, प्रेसिडेंट-अश्विनी कुमार, वर्किंग प्रेसिडेंट-दीपिंदर सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-संजीव शर्मा व राज कुमार, वाइस प्रेसिडेंट-अनिल पाहवा व अंकुर गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी-अमरजीत कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी- सुमीत कुमार, सुमनदीप व मनोज कुमार और फाइनेंस सेक्रेटरी-अनिल आर्य होंगे। वहीं एसोसिएशन के टेक्नीकल सेक्रेटरी जय कपिला और विनीज चावला होंगे जबकि एक्जुकेटिव मेंबर्स में कमलेश आर्या, संजीता शर्मा और बलवान सिंह होंगे। सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के नई शुरुआत करेगी। हम बच्चों के लिए काम करना चाहते हैं और हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देंगे।