पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब सरकार,संस्थान और दलीप झा की अपील पर अब एक साथ होगी सुनवाई

पंजाब सरकार,संस्थान और दलीप झा की अपील पर अब एक साथ होगी सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: आशुतोष महाराज)
चंडीगढ़। नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार को लेकर संस्थान, दलीप झा और पंजाब सरकार की अपील पर अब एक साथ सोमवार को सुनवाई होगी। वीरवार को जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस राजमोहन सिंह की खंडपीठ ने पंजाब सरकार की अपील सुनवाई के लिए लिस्ट न होने के चलते सोमवार के लिए सुनवाई स्थगित कर दी। पंजाब सरकार ने मामले में एकल जज के फैसले में क्लेरीफिकेशन मांगते हुए कहा कि अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी संस्थान को दे दी जाए।

पंजाब सरकार की ओर से अर्जी में कहा गया कि यह मामला धर्म और आस्था से जुड़ा है। ऐसे में कानून व्यवस्था को इन आदेशों की पालना में परेशानी आ सकती है। ऐसे में आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार का हक संस्थान को ही दिया जाना चाहिए। एकल जज ने अपने फैसले में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और दलीप झा दोनों की मांग को खारिज कर दिया था।
दलीप झा ने जहां खुद को महाराज का पुत्र करार देते हुए शव को उनके हवाले करने की मांग की थी वहीं संस्थान की ओर से महाराज के समाधि में होने की बात कहते हुए अंतिम संस्कार न करने की मांग की गई। एकल जज ने पंजाब सरकार से एक कमेटी गठित कर आशुतोष महाराज का 15 दिन के भीतर अंतिम संस्कार करने को कहा है।