पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेक्सिल दवा खरीद पर सुनवाई टली

रेक्सिल दवा खरीद पर सुनवाई टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ । रेक्सिल दवा खरीद मामले में वीरवार को याची पक्ष की तरफ से समय दिए जाने की मांग पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। इससे पहले केंद्र सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इससे हरियाणा सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि दवा का इस्तेमाल गलत ढंग से करने की सलाह दी गई है।

स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कहने पर दवा खरीदी गई लेकिन यूनिवर्सिटी इस तरह की दवाओं की खरीद की सिफारिश करने के लिए सही अथॉरिटी नहीं है। इससे मनुष्यों, जानवरों और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता था। स्वयं सेवी संस्था भिवानी सुधार समिति की तरफ से हरियाणा सरकार के रेक्सिल दवा खरीद के फैसले को गलत और सरकारी खजाने का दुरुपयोग बताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया कि गेहूं की करनाल बंट नामक बीमारी के लिए रैक्सिन २ डीएस दवा की खरीद की गई थी जबकि यह दवा इस बीमारी पर कारगर ही नहीं है।