पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवी के शतकीय आगाज से खुश हुए पिता योगराज सिंह

युवी के शतकीय आगाज से खुश हुए पिता योगराज सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। वर्ल्ड कप से टीम बाहर होने का गुस्सा युवराज सिंह ने पहले ही रणजी मैच में बेहतरीन शतक जड़ कर निकाला। हरियाणा के खिलाफ पटियाला में युवी के शतक की बदौलत पंजाब जीत हासिल करने में सफल रहा। युवी के फॉर्म वापसी पर जहां युवी खुश हैं वही उनके पिता और कोच योगराज सिंह भी। यह भी संयोग है कि पटियाला जाने से पहले योगराज सिंह और युवी सेक्टर-१६ स्टेडियम में मिले थे और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। योगराज सिंह ने कहा कि वह बड़ा बल्लेबाज है और कभी भी वापसी कर सकता है। हम महज ४ या ५ खराब पारियों से किसी को खत्म हुआ मान लेते हैं लेकिन यह क्रिकेट है और यहां पर बल्ला जब चलता है तो पिछली सभी कमियां दूर हो जाती है। युवी ने शानदार पारी खेली है और पंजाब को जीत दिलाई। उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस सीजन में ऐसे ही परफॉर्म करेगा।