(पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा)
चंडीगढ़। भाजपा ने अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उसके ही घर में घेरना शुरू कर दिया है। इस क्रम में रेलवे मंत्री सुरेश प्रभू ने रोहतक के गांव निदाना को गोद लिया है। प्रभू हरियाणा से राज्यसभा के सांसद भी है। दिलचस्प बात तो यह है कि रोहतक के सांसद दीपेंद्र ने कोई भी गांव गोद लेने से मना कर दिया था। दीपेंद्र ने पीएम की इस योजन पर सवाल उठाया था।
इसके बाद अब भाजपा ने उनके क्षेत्र के गांव को गोद लेकर साफ कर दिया कि दीपेंद्र का इंकार उनके लिए मायने नहीं रखता। पीएम
नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक सांसद से आग्रह किया था कि एक एक गांव गोद लिया जाए। जिससे उस गांव में सही तरह से विकास कराया जाए। निढाना गांव मेहम विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में अभी काफी दिक्कत है। रेल मंत्री के इस गांव को गोद लेने से ग्रामीणों में खास जोश है। उनका कहना है कि निश्चित ही अब उनके गांव में विकास होगा।