पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप एक फिर होंगे कमांडिंग पॉजिशन पर

संदीप एक फिर होंगे कमांडिंग पॉजिशन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी 2014-15 में पंजाब की तेज आक्रमण की कमान संभालने वाले संदीप शर्मा एक बार फिर से कमांडिंग पॉजिशन संभालने के लिए तैयार है। संदीप ने पहले मैच में साबित किया कि वे एक शानदार बॉलर हैं और वे किसी भी समय विपक्षी टीम को खतरे में डाल सकते हैं। संदीप के लिए पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था और इस बार भी उनकी बॉलिंग में वही धार दिखाई दे रही है। संदीप ने हरियाणा के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 10 ओवर डाले।
इसमें उन्हें विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने सिर्फ 21 रन देकर दूसरी टीम पर काफी दबाव बना दिया।
इसके बाद मैच के तीसरे दिन संदीप को हरियाणा की दूसरी पारी में गेंदबाजी करने का मौका मिला। संदीप ने इसमें सिर्फ पांच ओवर डाले और हरियाणा के तीन शीर्ष बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजकर पंजाब को फ्रंटफुट पर ला दिया था। संदीप को अब अगला मुकाबला वडोदरा के खिलाफ खेलना है। विपक्षी टीम भी संदीप के निशाने पर होगी। संदीप की विकेटों की भूख शुरू हो गई है और वे लगातार विकेट चटकाना चाहेंगे।