चंडीगढ़। ब्रदर एडमंड राइस क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर अंडर-12 बॉयज में सेंट जोन्स स्कूल ने शौर्य व अवलनूर के अर्धशतकों की बदौलत विवेक हाई स्कूल को 33 रन से हरा दिया। सेंट जोन्स स्कूल में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 1 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शौर्य ने नाबाद 53 रन की पारी खेली जबकि अवलनूर ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया। वहीं विवेक की ओर से रोहित ने 20 रन देकर एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विवेक हाई स्कूल की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 20 ओवरों में 9 विकेट पर 98 रन ही बना सकी। टीम के लिए रिक्षित ने 6 रन देकर पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि तनीष ने 8 रन देकर दो विकेट झटके।
आशियाना स्कूल की दून को शिकस्त: टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में आशियाना स्कूल ने दून स्कूल को 51 रन से हरा दिया। मैच में आशियाना स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 114 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए समीर ने नाबाद 31 रन बनाए जबकि प्रियांशु ने नाबाद 30 रन बनाए। दून की ओर से आर्यन ने तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि नितीश ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दून पब्लिक स्कूल की टीम सिर्फ 63 रन बनाकर सिमट गई। नितीश ने 10 रन बनाए। आशियाना स्कूल के लिए 21 रन देकर तीन विकेट लिए।