पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट कबीर और लिटिल फ्लावर सेमीफाइनल में

सेंट कबीर और लिटिल फ्लावर सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सेंट कबीर स्कूल फुटबॉल ट्रॉफी में लिटिल फ्लावर स्कूल और सेंट कबीर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। सेंट कबीर स्कूल में खेले गए क्वार्टर फाइनल में लिटिल फ्लावर स्कूल ने स्वामी राम तीर्थ स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हरा दिया। दोनों के बीच मैच बेहद रोमांचक रहा और पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल करने की नाकाम कोशिशें करती रहीं। दूसरे हाफ में लिटिल फ्लावर स्कूल पंचकूला के प्रथम को गोल करने का मौका मिला और उन्होंने 40वें मिनट में बॉल को गोल में पहुंचाकर टीम का खाता खोल दिया। इसके बाद कोई भी गोल नहीं हों सका और उन्होंने स्वामी राम तीर्थ स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
वहीं सेंट कबीर स्कूल ने सॉपिन्स स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मात दे दी। यहां भी मैच पहले जैसा ही रहा। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुईं। लेकिन दूसरे हाफ के 42वें मिनट में मेजबान टीम के उदयबीर ने बॉल को गोल में पहुंचाया और टीम का खाता खोल दिया। इस प्रकार सेंट कबीर स्कूल ने सॉपिन्स स्कूल-32 को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
सेंट जोन्स भी अंतिम चार में: ट्रॉफी के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सेंट जोन्स स्कूल ने विवेक हाई स्कूल को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच का पहला गोल विजेता टीम ने चौथे ही मिनट में दाग दिया था। ये गोल सुविध की किक से निकला। इसके बाद गुरनूर ने छठे और 19वें मिनट में दो गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। टीम के लिए अंतिम गोल सुविध ने 28वें मिनट में किया। आखिरी क्वार्टर फाइनल सेंट स्टीफंस स्कूल के नाम रहा। उन्होंने स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल 4-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। मैच में अक्षत अग्रवाल ने 14वें और 19वें मिनट में दो गोल किए। जबकि आरव ने 24वें और अक्षत ने 30वें मिनट में 1-1 गोल दागा।