पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स में कृपाल कौर ने मारी बाजी

एथलेटिक्स में कृपाल कौर ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट यूटी की तरफ से आयोजित स्टेट वुमन चैंपियनशिप में एसजीजीएस कॉलेज-26 की कृपाल कौर ने 400 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। सेक्टर-7 स्पोट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित टूर्नामेंट में एसजीजीएस कॉलेज की पूजा देवी दूसरे और एसजीजीएस की ही कोमल तीसरे स्थान पर रही। लांग जांप में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी दियांशी ने पहला स्थान हासिल किया। कोमल दूसरे और जसबीर कौर तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में निशा पहले, हरप्रीत दूसरे और पूजा देवी तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर रेस में गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 की सुरिंदर कौर पहले, संदीप कौर दूसरे और गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 की रमनजोत कौर तीसरे स्थान पर रही।
बॉस्केटबॉल में देव समाज सेक्टर-21 ने कॉर्मल कान्वेंट स्कूल-9 को 35-14 से जबकि गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 ने एथलेटिक्स क्लब सेक्टर-7 को 40-12 से पराजित कर दिया। दोनों ही मैच एकतरफा साबित हुए और टीमों को जीत हासिल करने में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।