पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में कोचिंग सेंटर ४२ जीता

खो-खो में कोचिंग सेंटर-४२ जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। स्टेट वुमन चैंपियनशिप खो-खो में कोचिंग सेंटर-42 ने गवर्नमेंट हाई स्कूल-46 को 3 अंक और एक टर्न से शिकस्त दी। विजेता टीम ने मैच की शुरूआत से दबाव बना लिया था और अंत तक जारी रहा। एक अन्य मैच में गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-43 ने पीजीजीसी सेक्टर-46 को 4 अंक से पराजित कर अगले दौर में जगह बना ली। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-32 ने गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा को 2 अंक से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। हाई स्कूल सेक्टर-46 ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-56 को 4 अंक और टर्न से शिकस्त दी।
46 की टीम मैच में शुरूआत से ही विपक्षी टीम पर हावी रही और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। जीजीएससी वुमन सेक्टर-26 ने गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल खुड्डा लाहौरा को 1 अंक और टर्न से हराया। गवर्नमेंट स्कूल-56 की टीम ने गवर्नमेंट स्कूल खुड्डा लाहौरा को 3 अंक से जबकि गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा ने पीजीजीसी सेक्टर-46 को एकतरफा मुकाबले में 3 अंक से हराया।