पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २०० मीटर रेस में दिव्यांशी ने मारी बाजी

२०० मीटर रेस में दिव्यांशी ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित स्टेट वुमेंस चैंपियनशिप एथलेटिक्स के 200 मीटर इवेंट में गवर्नमेंट स्कूल-23 की दिव्यांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दिव्यांशी के बाद वीरपाल कौर ने तीसरा और फिर पूजा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में जीजीएस-26 की सुरिंदर कौर ने बाजी मारी। उन्होंने सभी को पूरी रेस के दौरान पीछे ही रखा। उनके बाद संदीप कौर ने दूसरा और नीरू रानी ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो में शीर्ष स्थान भी जीजीएस-26 की हरप्रीत के नाम रहा। उन्होंने गोल्ड मेडल के मुकाबले के लिए अपने ही स्कूल की निशा को पछाड़ा। निशा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि इसी स्कूल की सरिता तीसरे स्थान पर रहीं।
बास्केटबॉल में पीजीजीडब्ल्यू-11 जीत: बास्केटबॉल इवेंट में पीजीजीडब्ल्यू सेक्टर-11 ने गवर्नमेंट स्कूल-20 को एकतरफा अंदाज में 67-33 से हराया। पूरे मैच के दौरान विजेता टीम का ही दबदबा रहा। वहीं अन्य मुकाबलों में गुरु नानक स्कूल-36 ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-46 को 58-25 से, एसजीजीएस-26 ने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल को 36-14 से और एथलेटिक्स क्लब सेक्टर-7 ने आईएस देव समाज स्कूल-21 को 49-30 से हराया।
वॉलीबॉल में जीजीएस-26 जीता: वॉलीबॉल इवेंट में जीजीएस सेक्टर-26 ने पीजीजीसी सेक्टर-11 को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराया। जीजीएस-26 ने तीनों गेम 25-17, 25-19-25-22 से शिकस्त दी। वहीं गवर्नमेंट स्कूल धनास ने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर33 को 25-18, 19-25, 25-22, 15-8 से मात दी।