पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाप पंचायतों की अच्छी बातों को स्वीकार करेगी सरकार:सीएम

खाप पंचायतों की अच्छी बातों को स्वीकार करेगी सरकार:सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की खाप पंचायतों की जो अच्छी बातें और अच्छे निर्णय हैं वो हमें स्वीकार हैं। अगर उनकी कोई बात गैर कानूनी या अनलॉफूल है तो उनको स्वीकार नहीं करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नई दिल्ली में श्री वीरचंद राघवजी गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मूल्यपरक शांति शिक्षा संगोष्ठि को संबोधित करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अमूल-चूल परिवर्तन की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में ठोस उपाय करने जा रही है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का कैरियर बनाने के साथ-साथ समाज व राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक इसको हर हाल में रोका जाए। भ्रष्टाचार रोकने के लिए अधिकारी कर्मचारी अपने आप को ठीक करें तथा आदर्श रूप में पेश हो , भ्रष्टाचार कैंसर की तरह है।

प्रदेश में खाद की कमी बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद की भण्डार पर्याप्त है रेलवे रैक्स भी आ रहे हैं। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हम खाद की कमी को एक-दो दिन में पूरा कर लेंगे।