चंडीगढ़। हरियाणा के खेलमंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में खेल सबके लिए के नारे को चरित्रार्थ करने के लिए स्पैट 2015 के तहत 16 दिसम्बर से खेल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इसमें 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 20 लाख युवाओं खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह देश का सबसे बड़ा एवं व्यापक खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण अभियान होगा, जिसमें युवा खिलाडिय़ों के लिए खेल एवं शारीरिक सामथ्र्य की जांच की जाएगी। इसके तहत फर्राटा दौड़, शटल दौड़, खड़ी लम्बी छलांग, सीधी ऊंची कूद तथा मेडिसन बाल पुट का परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहला चरण में प्रदेश के सभी स्कूलों में 16 से 31 दिसम्बर, 2014 तक 30 मीटर फर्राटा दौड़, शटल दौड़, खड़ी लम्बी छलांग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके प्रथम चरण से चयनित खिलाड़ी इसके दूसरे चरण में सभी खंड स्तरीय स्टेडियमों में 12 से 31 जनवरी, 2015 तक भाग लेंगे। इसमें 30 मीटर फर्राटा दौड़, शटल दौड़, खड़ी लम्बी छलांग, आगे झुकना एवं पहुंच, सीधी ऊंची कूद और मेडिसन बाल पुट का आयोजन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के द्वितीय चरण से चयनित खिलाड़ी तीसरा चरण में भाग लेने के लिए योग्य होंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 28 फरवरी 2015 तक अम्बाला, रोहतक, गुडग़ांव एवं हिसार जिला स्तर के स्टेडियमों में एवं खेल स्कूल राई,
सोनीपत में आयोजित होगी। इसमें 30 मीटर फर्राटा दौड़, शटल दौड़, खड़ी लम्बी छलांग, आगे झुकना एवं पहुंच, सीधी ऊंची कूद, मेडिसन बाल पुट और 800 मीटर की दौड़ का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले चयनित एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को खेल अकादमी या नर्सरी में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 8 से 14 वर्ष डे-बोर्डिंग खिलाडिय़ों को 1500 रुपये, 15 से 19 वर्ष डे-बोर्डिंग खिलाडिय़ों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृति दी जाएगी। रिहायशी अकादमी एवं नर्सरी के 8 से 19 वर्ष खिलाडिय़ों के लिए प्रतिदिन 150 रुपये दिये जाएंगे।