चंडीगढ़ से अंबाला जाते वक्त पजेरो और आई-20 कार चला रहे दो लड़कों में रेस शुरू हो गई और फिर आगे-पीछे टक्कर हुई। टक्कर से दोनों गाड़ियां यू-टर्न लेते हुए सड़क की दूसरी साइड पर जा गिरी, जहां पजेरो ने एक बाइक, ऑटो और एक और आई-20 कार को चपेट में लिया।
पजेरो मनकीरत सिंह चला रहा था, जिसकी इस हादसे में पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है। बाइक सवार भूपिंदर की मौत भी हो गई और दूसरी आई-20 कार, बाइक और ऑटो में सवार महिला समेत 7 लोग घायल हुए हैं।
जीरकपुर फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद बोले आई विटनेस बोले शुरू में पता ही नहीं चला कि किसने किसको टक्कर मारी
जीरकपुर के फ्लाईओवर के ऊपर हुआ हादसा इतना गंभीर और खतरनाक था कि मौके पर पहुंचे लोगों, पुलिस और एनएचएआई की टीम को समझ में ही नहीं आया कि किस गाड़ी ने किसे टक्कर मारी है। वो समझ नहीं पा रहे थे कि किस गाड़ी में कौन सवार था। यह बात मौके पर मौजूद लोगों ने बताई। कन्फ्यूजन इतना ज्यादा था कि पहले बताया गया कि मौके पर चार लोगों की मौत हो गई है। बाद में धीरे-धीरे क्लियर हुआ कि कितने मरे और कितने घायल हुए हैं।
वहीं, दूसरी आई-20 कार में सवार मनी सक्सेना हादसे में बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि हादसा कुछ सेकंड में हुआ। थोड़ी देर तक तो पता नहीं चला कि आखिर हुआ क्या है। जब युवक मनकीरत धड़ाम से पुल के नीचे गिरा तो सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। गाड़ियों की लाइनें लग गईं। एनएचएआई की टीम ने जाम हटवाया। जीरकपुर फ्लाईओवर से नीचे गिरने की यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले इस पर एक्सीडेंट हुए हैं, लेकिन नीचे गिरकर मरने की यह पहली घटना है। युवक के गिरते ही मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। आसपास के दुकानदार और घर से लोग वहां आ गए। सब एक-दूसरे से यही सवाल कर रहे थे कि एक्सिडेंट हुआ कैसे। यह मनकीरत की पुरानी फोटो है। यह वही गाड़ी है, जिससे वह शुक्रवार को फ्लाईओवर से गिरा। जीरकपुर फ्लाईओवर से जब मनकीरत नीचे गिरा तो आसपास के लोग अपनी-अपनी गाड़ियां छोड़ उसकी ओर दौड़े, लेकिन नीचे जोर से सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सामने से कार आती दिखी लेकिन कुछ कर नहीं पाए
जीरकपुरकी रहने वाली पूजा हादसे के समय ऑटो में सवार होकर अपने दिल्ली के रहने वाले कजिन भाई शोभित के साथ रेलवे स्टेशन टिकट कन्फर्म करवाने के लिए जा रही थी। पूजा कहती हैं कि उन्होंने सामने से अपनी तरफ आती हुई पजेरो कार को देखा था। समझ भी गया था कि यह कार ऑटो से टकराएगी, लेकिन यह सब इतनी स्पीड में हुआ कि समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। पूजा की गर्दन में चोट लगी थी। उन्होंने किसी तरह कोशिश करने के बाद खुद को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस में बैठकर वह सीधा अस्पताल में गए। शोभित के चोटें काफी गंभीर हैं।
आई-20 कार वाले को मैंने बैठाया एम्बुलेंस में
दूसरी ओर से रही आई 20 चला रहे मनी सक्सेना इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पटियाला में रहने वाले मनी अपने भाई और भाभी के साथ चंडीगढ़ रहे थे। मनी ने बताया- मैं अंबाला साइड से फ्लाईओवर पर रहा था। सामने से पजेरो और आई-20 कार बहुत तेज स्पीड में रही थीं। एक-दूसरे से टकराकर दोनों रॉन्ग साइड गईं। पोल तोड़ते हुए पजेरो मेरी गाड़ी से टकराई, फिर घिसटते हुए बाइक और ऑटो से। पजेरो वाला पुल से नीचे गिर गया। मेरी भाभी के पैर में फ्रैक्चर है और भाई को भी चोट लगी है, मेरी गर्दन पर हल्की चोट है। प्राइवेट व्हीकल में मैंने अपनी फैमिली को बिठाकर हॉस्पिटल भेजा। फिर रेस लगाने वाली आई20 सवार को एम्बुलेंस में बैठाया। उसके हाथ में चोट थी।
पुलिस कह रही मौके से भाग निकला आरोपी
जीरकपुरथाने के एसएचओ दीपिंदर सिंह ने बताया- मनी के बयान पर आई20 के ड्राइवर सुखविंदर के खिलाफ नुकसान करने (धारा-427), लापरवाही से गाड़ी चलाने ( धारा-279) और जानलेवा लापरवाही बरतने (धारा-304ए) का केस दर्ज किया गया है। सुखविंदर मौके से भाग गया है।
एक नजर हादसे से जुड़ी खास बातों पर...
ऑटो चला रहा अमित जो सवारी लेकर एलांते मॉल जा रहा था। सवारी मोहित कुमार, पूजा और एक युवक बाइक के पीछे बैठा विजयंत थापा - सुखमनी कॉलेज डेराबस्सी का स्टूडेंट, दूसरी आई-20 कार में सवार मनी सक्सेना, अंकित और मिलन। ये पटियाला के रहने वाले हैं। चंडीगढ़ जा रहे थे।
बाइक सवार भूपिंदरसिंह चपेट में गया। वह सुखमनी कॉलेज डेराबस्सी में इलेक्ट्रिकल का स्टूडेंट था।
पजेरो चला रहा 18 साल का मनकीरत चंडीगढ़ में 11वीं का स्टूडेंट था। पिता सिंहपुरा के सरपंच हैं। घर सिल्वर सिटी में।