चंडीगढ़। हिन्दुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) की ओर से कराए गए प्रोग्राम को होस्ट कर रही एंकर ने किरण खेर के बारे में कहा ये हमारा सौभाग्य है कि एक ब्यूटीफुल लेडी हमारे बीच है। इसके बाद जब किरण खेर से डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के वेलकम में दो शब्द बोलने को कहा गया तो वे बोलीं-आज हमें बहुत हैंडसम बंदे को सुनने का मौका मिला है। किरण खेर की ये बात सुनकर स्वामी शरमा गए।
बीच-बीच कांग्रेसी नेताओं पर चुटकियां भी लीं...
प्रोग्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर और बीजेपी के नेता डॉ. सुब्रमण्यम ने अपने संबोधन के बीच-बीच कांग्रेसी नेताओं पर चुटकियां भी लीं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम चाहते हैं तो हमें माइंडसेट बदलना होगा। युवाओं को अपना माइंडसेट बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज का एजुकेशन सिस्टम सही तरीके से डिजाइन नहीं है। स्टूडेंट्स पढ़ने से ज्यादा जॉब लायक होना चाहते हैं। वे अपने तौर पर कोई रिस्क लेकर नया नहीं सोचना चाहते।
हम विदेशों की अंधाधुंध नकल कर रहे हैं...
उन्होंने कहा कि डाउट करने और सवाल करने में फर्क है। सवाल ज्यादा से ज्यादा पूछे जाने चाहिए। हमारे यहां सवाल पूछने पर चुप रहने की हिदायत दी जाती है जो ठीक नहीं है। हम विदेशों की अंधाधुंध नकल कर रहे हैं, मॉडर्नाइजेशन के नाम पर वेस्टर्नाइजेशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के सामने फैकल्टी और फंडिंग जैसी कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटना होगा। एक स्टूडेंट ने सवाल किया कि मदरसे में जो एजुकेशन दी जा रही है, उसमें दूसरे धर्मों का विरोध करना सिखाया जा रहा है। स्वामी ने कहा कि ये चिंता करना स्टूडेंट्स का काम नहीं है। ये सब सोचना स्टेट्स का काम है। इस मौके पर किरण खेर सहित एचएसए चेयरमैन विशाल शर्मा, विकास किन्नाह, रिषभ सहित कई स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
आगे की स्लाइड में देखिए इस प्रोग्राम से जुड़ी खास तस्वीरें...