पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आल इंडिया राजपूत सोसायटी के प्रेसिडेंट बने आरएस चौहान

आल इंडिया राजपूत सोसायटी के प्रेसिडेंट बने आरएस चौहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट्स एड सोसायटी की ओर से महाराणा प्रताप हॉस्टल सेक्टर 25 में शनिवार को जनरल बॉडी मीटिंग कराई गई। इसमें रादौर हरियाणा के एमएलए श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सोसायटी को आगे भी स्टूडेंट्स की मदद जारी रखने के लिए कहा। आरएस चौहान को एक बार फिर सर्वसम्मति से प्रेसिडेंट चुना गया है।

जम्मू एंड कश्मीर राजपूत सभा के प्रेसिडेंट नारायण सिंह, पंचकूला राजपूत सभा से रामस्वरूप सिंह और चीफ टाउन प्लानर हरियाणा बीएल तंवर सिंह भी सोसायटी के मेंबर्स रहेंगे। जनरल सेक्रेटरी एसएस पठानिया ने बताया कि पिछले साल सोसायटी की ओर से 5.50 लाख रुपये की स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स को दी गई है। 1921 में ये सोसायटी पाकिस्तान स्थित लाहौर में ठाकुर गुल्लू राम ने बनाई थी। इसके करीब 8 हजार लाइफ मेंबर्स हैं।