पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरआईआईएमटी के स्टूडेंट्स ने समझी पुलिस फायर कर्मियों की वर्किंग

आरआईआईएमटी के स्टूडेंट्स ने समझी पुलिस-फायर कर्मियों की वर्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। आरआईएमटी प्राइमरी सेक्शन ने शनिवार को फायर स्टेशन और पुलिस स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने आग लगने पर फायर कर्मियों की ओर से दी जाने वाली सहायता और उसके अर्थ को जाना। फायर डिपार्टमेंट के वर्कर्स ने उन्हें लैडर्स, आग बुझाने वाले यंत्रों, फायर टेंडर्स की वर्किंग के बारे में प्रेक्टिकल तौर पर समझाने का प्रयास किया।
पुलिस स्टेशन मनीमाजरा में उन्होंने कंट्रोल रूम, पुलिस की ओर से दी जाने वाली सहायता और पुलिस की वर्किंग को समझने का प्रयास किया। डिपार्टमेंट्स ने स्टूडेंट्स को अपने हेल्प लाइन नंबर बताए और उनके याद करने के लिए भी कहा।