पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेले में मनाया हरियाणा दिवस, समृद्ध संस्कृति ने बिखेरे अनूठे रंग

सूरजकुंड मेले में मनाया हरियाणा दिवस, समृद्ध संस्कृति ने बिखेरे अनूठे रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणा दिवस चौपाल में मनाया गया है जिसमें हरियाणा सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में हरियाणा की गहरी विरासत और समृद्ध संस्कृति को रंगारंग कार्यक्रम करके प्रस्तुत किया गया।

रंगारंग कार्यक्रम में पहले हरियाणवी कलाकारों ने खिलाडिय़ों द्वारा खेल उपलब्धियां और सेना में सैनिकों के जौहर की गाथा को दिखाया गया है और उसके बाद हरियाणा- जहां दूध दही का खाना से लेकर मेरा रंग दे बसंती चौला गीतों पर कलाकारों ने रंगारंग अपनी प्रस्तुतियां दी है।

उसके पश्चात कलाकारों ने रागिनी का रंग और किस्से की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें हरियाणा की समृद्ध विरासत के साथ-साथ हरियाणवी कलाकारों ने और संगीतकारों ने अपने परंपरागत वाद्य यंत्रों पर समा बांध दिया। हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा की माटी को झुक कर करो सलाम और हर की बोली हरियाणा में और हर दिन धरती जहां श्री कृष्ण ने दिया गीता का ज्ञान जैसे गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में समृद्ध संस्कृति की खाली तस्वीरें देखिए