चंडीगढ़: शहर में इंटरस्कूल स्पोट्र्स चैंपियनशिप आइडिया जूनियर चैंपियनशिप लीग 2015 का समापन हुआ। चंडीगढ़ जोनल फाइनल्स खालसा स्कूल स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में 70 से अधिक प्रतिभागी स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिन्होंने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी और जूड़ो सहित प्रमुख स्पोर्टिंग केटेगरी में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा की।
चंडीगढ़ जोनल फाइनल का विजेता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवी नगर, अवराम, रहा। प्रथम रनरअप का पुरस्कार सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला।