पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंकल ने जीता तीसरा रोड टू विंबलडन

प्रिंकल ने जीता तीसरा रोड टू विंबलडन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्टार खिलाड़ी प्रिंकल सिंह रोड टू विंबलडन फॉर नेशनल टेनिस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पहला खिताब कोलकाता में जीता और फिर अपने होम टाउन में उन्होंने विजेता ट्रॉफी हासिल की। तीसरा खिताब उन्होंने दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन स्टेडियम में टॉप सीड महक जैन को हराकर हासिल किया। प्रिंकल ने महक काे यहां सीधे सेटाें 6-4, 6-4 से हराकर बाहर कर दिया। यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रिंकल ने शुरुआत से ही आक्रामक शॉट्स लगाकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए थे।
पहले सेट में उन्होंने तेज सर्व करके अपनी क्लास दिखाई और फिर महक को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरी सीड प्रिंकल ने पहले सेट में 2-3 से पिछड़ने के बाद बाद 6-4 से सेट अपने नाम किया। पहला सेट गंवाने के बाद महक लय में लौटी और उन्होंने अंक जुटाने शुरू किए। उन्होंने प्रिंकल को लंबी रैली में धकेल कर कुछ अंक तो बटोरे लेकिन ये काफी नहीं हुए और अंत में प्रिंकल ने अच्छा टेनिस खेलकर सेट 6-4 से जीत ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस प्रकार उन्होंने महक से नेशनल सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया।