चंडीगढ़। नाच-गाना, पुरानी यादों को साझा करना और नई संभावनाओं के बारे में शेअर करना। ऐसी ही थी शनिवार को डीएवी पीएस आठ सी की फेयरवैल पार्टी।
खूबसूरत कपड़ों, प्रेम भरे लफ्जों और एक्सपर्ट प्रस्तुतियों के साथ क्लास 11 के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स को दी विदाई।
सृष्टि कुम्हारिया को मिस डीएवी और सार्थक शर्मा को मिस्टर डीएवी चुना गया। इस बीच स्टूडेंट्स की ओर से फन गेम्स भी कराई गईं। प्रिंसिपल जसकरन हरिका के साथ पूरी फैकल्टी इस मौके पर मौजूद रही।