पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांस से सजे सामान ने बढ़ाई सूरजकुंड मेले की शोभा

बांस से सजे सामान ने बढ़ाई सूरजकुंड मेले की शोभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। लकड़ी का हमारे में जीवन बहुत बहुमूल्य स्थान है। 29 वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में इस बार फिर से बांस से तैयार चीजों को सजाया गया है जिसमें आसाम के रहने वाले कामिनी बर्मन ने बांस से तैयार वस्तुओं को अपने स्टाल नंबर 392 में लगाया है।

कामिनी बर्मन जो इस मेले में पिछले 6 सालों से लगातार आ रहे हैं ने बताया कि उन्होंने इस कार्य को सीखने की शुरूआत बचपन से ही कर दी थी जब वे 12 साल के आयु के थे। उसके बाद उन्होंने बैंबू आर्ट को सीखने के लिए केन बैंबू ट्रेनिंग के लिए आसाम हैंडीक्राफ्ट में कोर्स किया है जहां से उन्हें इस केन बैंबू आर्ट में महारत हासिल हुई। उन्होंने बताया कि आज हालांकि वे एक अच्छे केन बैंबू कलाकार हैं और उन्होंने इस कला के माध्यम से देशभर की विभिन्न स्थानों में प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें मेले लगी वस्तुओं की तस्वीरें