चंडीगढ़। गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर 26 में धार्मिक तरीके से स्थापना दिवस मनाया गया। हजूरी रागी भाई सर्बजीत सिंह गुरूवाणी कीर्तन किया जबकि कथा वाचक भाई गुरप्रीत सिंह फतिहगढ़ साहिब वाले ने बताए गुरूवाणी के अर्थ। इसके बाद गुरू का लंगर बांटा गया।
प्रेसिडेंट गुरदेव सिंह बराड़ और कर्नल जसमेर सिंह बाला , गुरपाल सिंह बराड़, भगत सिंह, सर्बजीत सिंह्र हरलाल सिंह, अमरीक सिंह और बलदेव सिंह सीविया, एचके खन्ना और डॉ हरिंदरजीत कौर को सिख एजुकेशनल सोसायटी के प्रति सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ चरनजीत कौर सोही भी इस मौके पर मौजूद थीं।