पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल में गूंजे पंजाबी नगमें

पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल में गूंजे पंजाबी नगमें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। मिट्टी दा बावा मैं बनाउनी आं नी झग्गा पाउंनी आं . . . .। सर्दियों की नर्म धूप के बीच गूंजती हुई खूबसूरत आवाज में लोक गीत बावा। पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन दिखी काफी भीड़। छुट्टी के दिन की वजह से काफी लोग पहुंचे हुए थे।
ओल्ड कनवोकेशन ग्राउंड में एक ओर जहां गीतों का कंपीटीशन चल रहा था, वहीं ठीक उसी समय चल रहे पेटिंग कंपीटीशन। स्टॉल्स पर दिखा खूनदान का संदेश तो आर्टिस्टिक स्टूडेंट्स लेकर आए थे खूबसूरत बीड्स से सजे शीशे, मोबाइल कवर्स और अन्य सामान।