पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम डिसक्वालिफाई में मेरा हाथ नहीं: पुलकित

टीम डिसक्वालिफाई में मेरा हाथ नहीं: पुलकित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। केरल नेशनल गेम्स से वीरवार को डिसक्वालिफाई हुई चंडीगढ़ नेटबॉल टीम में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। जिस खिलाड़ी को लेकर केरल में कंपीटिशन डायरेक्टर ने टीम को बाहर किया, वही पुलकित सूद ने बताया कि उसने केरल न जाने के लिए टीम के कोच अमित कुमार को पहले ही मैसेज कर दिया था। बता दे कि वीरवार को केरल में चंडीगढ़ की टीम को इसलिए डिसक्वालिफाई कर दिया गया था क्योंकि टीम के खिलाड़ी पुलकित के नाम का पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट लेने की कोशिश कर रहे थे। आयोजकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने टीम को बाहर कर दिया।
भास्कर ऑफिस पहुंचे पुलकित ने बताया कि वह जॉब करते हैं और उन्हें गेम्स में जाने के लिए लीव नहीं मिली थी। इसलिए उन्होंने कोच अमित को मैसेज कर केरल न पहुंचने की जानकारी दे दी थी। उसके बाद वहां क्या हुआ और कैसे, मैं नहीं जानता। बॉस्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर रहे और 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 8 साल बाद ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड दिला चुके पुलकित ने कहा कि वहां पर किसी ने उनके बिहाफ पर पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट क्यों लिया, किसके कहने पर लिया, वह इन सब बातों से अनजान है। मेरा काम कोच को बताना था जो मैने कर दिया था। 2011 में नेशनल गेम्स खेल चुके पुलकित ने कहा कि वैसे भी सर्टिफिकेट उनके लिए ज्यादा वेल्यु नहीं रखता क्योंकि वह पीयू के यूबीएस डिपार्टमेंट से एमबीए कर चुके हैं और इस समय जॉब कर रहे हैं।