पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब ने हासिल की पहली पारी की बढ़त, अब जीत की चुनौती

पंजाब ने हासिल की पहली पारी की बढ़त, अब जीत की चुनौती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी में करो या मराे का मुकाबला खेल रही पंजाब की टीम पहली पारी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। पटियाला के ध्रुव पांडव क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में दिल्ली की पहली पारी 249 रन पर समाप्त हुई थी और इसके जवाब में पंजाब ने पहली पारी में सभी विकेट 263 रन के कुल योग पर गंवाए। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। अब पंजाब टीम दूसरी पारी में दिल्ली को कम से कम स्कोर पर समेटकर जल्द से जल्द जीत दर्ज करना चाहेंगे। नॉकआउट में दौर पहुंचने के लिए टीम को जीत बेहद जरुरी है।
इससे पहले पंजाब ने 2 विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद बल्लेबाज मनदीप सिंह और हिमांशु चावला ने टीम को संभाले रखा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन बनाकर मेजबान टीम को पटरी पर ला दिया। पंजाब को तीसरा झटका हिमांशु के रूप में लगा। हिमांशु ने 50 रन बनाए। मनदीप डटे रहे, लेकिन युवराज 24 रन बनाकर चलते बने। मनदीप सिंह ने 82 रन की पारी खेली। इसके बाद गुरकीरत ने 57 रन की पारी खेली और टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। टीम के आखिरी 6 विकेट महज 27 रन पर गंवा दिए। दिल्ली के लिए वरुण सूद ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि मनन शर्मा ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा शिवम शर्मा ने दो और सुमित नरवाल ने एक विकेट झटका। पहली पारी में पिछड़ने के बाद दिल्ली ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे। उनमुक्त चंद 28 और गौतम गंभीर 18 रन बनाकर नाबाद रहे।