पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुटिया ने रजनीश अरोड़ा को दी विदाई

पुटिया ने रजनीश अरोड़ा को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब अनएडिड टैक्नीकल इन्स्टीटयूशन एसोसिएशन (पुटिया) के सदस्यों ने पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के पूर्व कुलपति डॉ रजनीश अरोडा को विदाई दी। इस प्रोग्राम का लाइव प्रसारण किया गया। पंजाब के लगभग सैंकडो कॉलेजिस ने अपने कैंपस में वी. सी के विदाई समारोह का सीधा प्रसारण अपनी मैनेजमेंट, स्टॉफ और विद्याॢथयों को दिखाया।

इसमें पंजाब, चण्डीगढ, दिल्ली, वैस्ट बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बिहार के सेंटर्स शामिल हैं। जर्मनी और यू. के में लाइव चल रहा था। डॉ जे. एस. धालीवाल ने कहा कि डॉ रजनीश अरोडा ने पीटीयू, जालंधर में वीसी के रूप में अपना 6 में एजुकेशन का लेवल ऊपर लेकर जाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, पुटिया मनजीत सिंह ने कहा कि पीटीयू की पहचान को ऊंचा उठाने में उन्हीं के प्रयास हैं। वाइस प्रेजिडेंट डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि उमीद की कि आगे भी पीटीयू के फैसले हमेशा विद्याॢथयों और कॉलेजिस के पक्ष में होते रहेंगे।