पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेला: देसी विदेशी मेहमानों ने लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें

सूरजकुंड मेला: देसी-विदेशी मेहमानों ने लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़- 29 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों ने जब दर्शकों के बीच अपनी ताल ठोंकी तो देसी और विदेशी पर्यटक भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। देसी और विदेशी मेहमानों ने स्थानीय कलाकारों की धुन व गानों पर जमकर ठुमके लगाकर दर्शकों की वाह-वाही हासिल की।
इसके अलावा मेले में कलाकारों ने रागिनी का रंग और किस्से की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें हरियाणा की समृद्ध विरासत के साथ-साथ हरियाणवी कलाकारों ने और संगीतकारों ने अपने परपंरागत वाद्य यंत्रों पर समां बांध दिया। हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा की माटी को झूक कर करो सलाम और हर की बोली हरियाणा में और हर दिन धरती जहां श्री कृष्ण ने दिया गीता का ज्ञान जैसे गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इससे अगले कार्यक्रम में 1947 के संघर्ष की गाथा को दर्शकों के सम्मुख पेश किया गया जिसमें कलाकारों ने दर्शकों से बहुत तालियां बटोरी। वहीं हरियाणा की महिला भी लक्ष्मी बाई से कम नहीं दिखाई जिसमें कल्पना चावला और सायना नेहावाल और राज्य की अन्य महिला खिलाडियों को रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों के बीच प्रदर्शित किया गया। महिला सशकितकरण को दर्शाया गया जिसमें लडकी की महत्वता को दर्शाया गया और भ्रुण हत्या पर एक एक नाटक का मंचन भी किया गया। जिसमें दर्शकों ने कलाकारों की काफी प्रशंसा की।
मेले की खाली तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर कि्लक करें
फोटो: राजेश पुंजानी