पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ की हैण्डलूम और बुनकर स्टाइल को नए तरीके

छत्तीसगढ़ की हैण्डलूम और बुनकर स्टाइल को नए तरीके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में छत्तीसगढ़ अपैक्स हैंडलूम फेडरेशन और नेशनल इंस्टिट्यूट आफ फैशन टैक्नोलॉजी (निफ्ट )ने थीम स्टेट छत्तीसगढ़ की हैण्डलूम और बुनकर स्टाइल को नए तरीके से फार्मल और परंपरागत डिजाइन के माध्यम से दर्शकों के सामने फैशन शो में प्रस्तुत किया।

फैशन शो की शुरूआत संगीतमय गौर डांस की गई, जिसमें बस्तर के माडिया ट्राइव को दर्शाया गया है। इस डांस में संगीत कलाकारों ने बस्तर के परंपरागत गत संगीत को बाखूबी प्रस्तुत किया। उसके बाद छत्तीसगढ़ के डांसरों द्वारा अपने राज्य के परंपरागत वेशभूषा को प्रस्तुत किया। फैशन शो में कल पहले राउंड में पश्चिमी परिधानों के कलैक्शन को दर्शाया और जिसमें छतीगढ के परिधानों को वेस्टर्न टच भी दिया गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ की जडों से जुडे हुए परिधानों को भी माडलों द्वारा बाखूबी प्रस्तुत किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को भी दिखा गया है।
फैशन शो के केवल फोटो देखने के लए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें