पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजकुंड मेले में परिवार सहित कीजिए हेलिकॉप्टर की सैर

सूरजकुंड मेले में परिवार सहित कीजिए हेलिकॉप्टर की सैर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। यदि आप हेलीकॉप्टर का मजा लेना चाहते हैं तो इस बार 29वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में सूरजकुण्ड मेला प्राधिकरण एवं हरियाणा पर्यटन की ओर से ये अनोखी व्यवस्था की गई है जिसमें मेले में आने वाले लोग व परिवार अपने परिवार के सदस्यों को हेलीकॉप्टर में सैर करवा सकते हैं।

मेले में पवन हंस लि. ने सूरजकुण्ड मेला परिसर में बने होटल राजहंस के सामने हेलीकॉप्टर उड़ाने की सुविधा दी गई है जिसमें हेलीकॉप्टर में बैठकर सैर की जा सकती है। पवन हंस कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर में एक बार में 6 व्यक्तियों को बैठाया जाता है और सभी सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के बाद ही हेलीकॉप्टर की राइड करवाई जाती है।

सूरजकुण्ड मेला में जहां से हेलीकॉप्टर उड़ाया जाता है वहां से आसपास के क्षेत्र में किसी को भी नहीं आने दिया जाता है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। दस मिनट की इस हेलीकॉप्टर राइड में एक व्यक्ति से दो हजार रुपए की राशि वसूली जाती है। इस हेलीकॉप्टर राइड में काफी लोगों में अपने परिवार को सैर करवा चुके हैं और ऊपर से मेला परिसर को देखने का अनुभव किया है।

पवन हंस के हेलीकॉप्‍टर में सैर करके आने वाले कुछ लोगों का कहना है कि ऊपर से देखने में मेला परिसर का दृश्य मनमोहक और अनोखा प्रतीत होता है यानि की कुल मिलाकर पैसा वसूल कार्यक्रम हैं। यदि आप हेलीकॉप्टर में स्वयं व अपने परिवार को सैर करवाना चाहते है तो जरूर एक बार सूरजकुण्ड मेले में आएं।