चंडीगढ़। 29वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में बालीवुड के प्लेबैक सिंगर मास्टर सलीम ने चौपाल में अपने संगीत और गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सलीम ने जुगनी से लेकर मा दा लाडला आदि विभिन्न गीतों को गाया और लोगों को झूमने पर मजबूर किया। उनके इस कार्यक्रम को देखने को लिए बहुत अधिक संख्या में लोग इकट्ठा थे जिन्होंने गीतों को आनंद उठाया।
सलीम ने मिक्स संगीत और गीत को गाया जिसमें हिन्दी और पंजाबी दोनों ही प्रकार के गीत शामिल थे। सलीम द्वारा गाए गए गीतों में एनवाई, क्या होगा, ले जा लेजा और अन्य शामिल है। सलीम ने चौपाल पर दी अपने प्रस्तुति से लोगों की काफी तालियां और वाहवाही बटोरी।