चंडीगढ़ । यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिक साइंसेज (यूआईपीएस) की ओर से एमर्जिंग ट्रेंड्स इन फॉर्मास्युटिकल साइंसेज पर गोल्डन जुबली फार्मास्युटिकल कान्फ्रेंस हॉल में गोष्ठी कराई गई। इसमें ट्रेंड्स की अपडेटेशन, सेंसेटाइजेशन आदि पर बात की गई।
ड्रग इंडस्ट्री, एकेडमिया, रिसर्च, आईपीआर, इंटरप्रिनियोल वेंचर्स, रैगुलेटरी अफेयर्स और सॉफ्ट स्किल मैनेजमेंट पर डिसकशन के लिए अलग-अलग सेशन कराए गए। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो एके भंडारी रहे इसमें मुख्य अतिथि। आइजी फार्मास्युटिकल्स विशाखापटनम से डॉ संजीत सिंह लांबा, आईपीसीए लैब्रॉटरीज से डॉ अनिल प्राणिक और गौतम बख्शी सहित इंडस्ट्री से कई एक्सपट्र्स ने इसमें शिरकत की।