चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर भागों में ठंड का प्रकोप कम हुआ है, जबकि इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य की सीमा से अधिक हो गया है । मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा ।
इलाके के कई भागों में आज चमकदार धूप निकलने से लोगों को कोहरे से हल्की से राहत मिली है। जबकि भिवानी एवं हिसार सहित कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा छाया हुआ था । चंडीगढ़ भी सुबह हल्के कोहरे की चपेट में रहा लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के कारण चंडीगढ़ में सुबह शाम हल्की ठंड का प्रकोप जारी है।