पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ सौ स्टार्ट अप की मेंटरिंग शुरू कर चुकी है नासकॉम

आठ सौ स्टार्ट अप की मेंटरिंग शुरू कर चुकी है नासकॉम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। नासकॉम ने 10 साल में 10 हजार स्टार्ट अप इंडस्ट्री को देने का टारगेट रखा है। अब तक देश भर से आई 9 हजार एप्लीकेशंस में से आठ सौ को फाइनल करके उनके स्टार्ट अप और मेंटरिंग की शुरूआत कर दी गई है। ये जानकारी 10, 000 स्टार्ट अप प्रोग्राम को हैड कर रहे अनिरुद्ध बालाकृष्णन ने।

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के इंटरप्रिन्योर डवलपमेंट सेल (ईडीसी) की ओर से कराई जा रही सम्मिट उद्यमी 2015 के आखिरी दिन पार्टिसिपेट करने के लिए आए बालाकृष्णन ने बताया कि फंडिंग, एक्सलरेशन, मेंटरिंग और इंटरप्राइज स्टार्ट अप स्कीम के उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर में जो आइडियाज स्टार्ट अप ला रहे हैं, वह बहुत ही इनोवेटिव हैं। कई तो प्रोडक्ट ही बना चुके हैं। एग्रीकल्चरल, सैस प्रोडक्ट, मल्टीट्यूड एरियाज के आइडियाज भी हैरान करने वाले हैं।