पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोटर्स डिपार्टमेंट ने एमसी को 36 रन से हराया

स्पोटर्स डिपार्टमेंट ने एमसी को 36 रन से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। दूसरे इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में स्पो‌ट्र्स डिपार्टमेंट ने एमसी चंडीगढ़ को 36 रन से पराजित कर दिया। सेक्टर-16 स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में डिपार्टमेंट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नागेश गुप्ता के 47 गेंदों में 48 और संजीव पठानिया ने 40 गेंदों में 25 रन की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 112 रन बनाए। एमसी के लिए वरिंदर ने 27 रन देकर 3 और विजय ने 12 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में एमसी की टीम 17 ओवर में सिर्फ 66 रन ही सिमट गई।
नागेश ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 4 खिलाडिय़ों को आउट किया। इसके अलावा पित राम ने 18 रन देकर 3 जबकि हरीश शर्मा ने 1 विकेट झटका। एमसी के लिए वरिंदर ने 27 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। दिन के दूसरे मैच में हाईकोर्ट ने सिटको को 57 रन से शिकस्त दी। हाईकोर्ट के 5 विकेट पर 130(जगजीत सिंह 42, राजिंदर शर्मा 36, एम राणा 3 और ओमप्रकाश 2 विकेट) के जवाब में सिटको की टीम 13.1 ओवर में 55 रन पर आउट हो गई। दिनेश ने 7 रन देकर 4 जबकि गुरदीप ने 3 और जितेंद्र ने 2 विकेट लिए।