चंडीगढ़। एसडी कॉलेज में तीन दिवसीय मॉडल युनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कान्फ्रेंस में बेस्ट डेलीगेट रहे हैं जयदीप सिंह। उन्होंने पाकिस्तान के डेलीगेट की भूमिका निभाई। कॉलेज में तीन दिन से चल रही एमयूएन में 150 डेलीगेट्स ने पार्टिसिपेट किया।
इसमें स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटियों के पार्टिसिपेंट्स पहुंचे हुए थे। इंटरनेशनल टेरेरिज्म, रीबिल्डिंग अफगानिस्तान, कंपोजिशन ऑफ सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ यूएनओ, ह्यूमन राइट्स क्राइसिस इन आईआईएस कंट्रोल्ड एरिया और राइट्स ऑफ सिविलियन इन कंट्रीज अंडर इमरजेंसी पर अपनी समझ दिखाई। इसका नारा इक्वेलिटी, पीस एंड चेंज रखा गया था। इसमें स्टूडेंट्स ने अपनी सोच, भावनाओं और आइडिया के बारे में बताया।
ये रहे रिजल्ट्स
यूएन जनरल असेंबली
बेस्ट डेलीगेट : पाकिस्तान - जयदीप सिंह
हाई कमेंडेशन : जर्मनी -हर्ष शर्मा
: बहरीन - अर्जिता भान
युनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स काउंसिल
बेस्ट डेलीगेट : रशियन फेडरेशन - श्रेय नागरथ
हाई कमेंडेशन : पाकिस्तान - शर्मिष्ठा सिंह