चंडीगढ़। चंडीगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 28वीं सीनियर मेंस और 12वीं सीनियर वुमेंस स्टेट पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन 15 और 16 फरवरी को किया जाएगा। इसके मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-42 वेटलिफ्टिंग हॉल में होंगे। इसके साथ ही 22वें जूनियर मेंस और 9वीं जूनियर वुमेंस स्टेट चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप के दौरान चंडीगढ़ की मेंस टीम का चयन नेशनल बेंच प्रेस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी किया जाएगा।
इसका आयोजन जमशेदपुर(झारखंड) में 4 से 7 मार्च तक किया जाना है। आयोजकों को उम्मीद है कि स्टेट चैंपियनशिप में कई शानदार खिलाड़ी सामने आएंगे। ये खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में भी खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि चंडीगढ़ वेटलिफ्टिंग टीम नेशनल बेंच प्रेस वेटलिफ्टिंग में चंडीगढ़ को सम्मान दिलाएंगे। जूनियर खिलाड़ियों को भी अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा और साथ ही वो अपने सीनियर खिलाड़ियों से भी टिप्स ने सकेंगे।