पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब को हराकर हरियाणा सेमीफाइनल में

पंजाब को हराकर हरियाणा सेमीफाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। 35वे नेशनल गेम्स के मेंस हॉकी में पंजाब ने हरियाणा को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। दोनों के बीच मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा। इस जीत में विजेता टीम की ओर से पहला गोल गगनदीप सिंह ने दागा। ये गाेल पांचवें मिनट में हुआ। इस गोल के बाद पंजाब की टीम काफी दबाव में रही और उन्होंने गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन हरियाणवी डिफेंडर्स व गोलकीपर ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।
पहले हाफ में यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में पंजाब ने एक बार फिर से कमजोर खेल दिखाया और इसका फायदा हरियाणा को मिला। हरियाणा के लिए 41वें मिनट में नवीन आंतिल ने गोल दागा और टीम की जीत पक्की कर दी। वहीं इसके अलावा अोडिशा ने केरल को एकतरफा मैच में 6-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दो अन्य मुकाबलों में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर सभी को चौंका दिया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में एसएससीबी ने कर्नाटक को 1-0 से हरा दिया।