पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १५ साल के बेटे ने किया एक्सीडेंट , मां बोली घर चल तेरिया लत्तां भन्नू

१५ साल के बेटे ने किया एक्सीडेंट , मां बोली घर चल तेरिया लत्तां भन्नू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़.मोहाली. जीरकपुर में हुए हादसे के बाद भी इलाके के कई पैरेंट्स और बच्चों ने सबक नहीं लिया है। ऐसा ही एक मामला रविवार दोपहर को सामने आया जब एक 15 साल का लड़का बिना बताए घर से कार लेकर निकल पड़ा और फेज-3ए के एंट्री प्वाइंट पर एक स्काॅर्पियो को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार पार्क की रेलिंग से टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बच्चे की मां आैर अन्य परिजन पहुंच गए। मां ने गुस्से में बच्चे की जमकर क्लास लगाई। मां ने कहा, ‘बिना दस्से गड्डी लै आएयां, घर चल तेरियां लत्तां भन्नूं’। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया।
जानकारी के मुताबिक 3ए से एक महिला स्काॅर्पियो कार से आ रही थी। कार में महिला के साथ बच्चे भी सवार थे। तभी एक दूसरी ओर से स्विफ्ट कार तेजी से आई, जिसे एक लड़का चला रहा था। इस दौरान उसने सीधे कार स्काॅर्पियो में ठोक दी और खुद रेलिंग से टकरा गया। महिला की कार को काफी नुकसान पहुंचा और  बच्चों को भी चोट लगी। 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने लड़के को जमकर तलाड़ लगाई। उन्होंने बताया की बिना बताए बच्चा कार घर से ले आया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।