पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रितु रानी की कप्तानी में हॉकी टीम स्पेन रवाना

रितु रानी की कप्तानी में हॉकी टीम स्पेन रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हरियाणा की स्टार मिडफील्डर रितु रानी की कप्तानी में सीनियर भारतीय हॉकी टीम स्पेन दौरे के लिए आज रवाना होगी। स्पेन में भारतीय टीम 10 से 24 फरवरी तक स्पेन के साथ 2 जबकि विभिन्न क्लबों के साथ मैच खेलेगी। इसके अलावा जर्मनी की टीम के खिलाफ भी टीम 2 मैचों में मैदान में उतरेगी। टीम के दौरे का मकसद टीम को यूरोपियन टीमों के खिलाफ एक्सपोजर दिलाना है। इस टीम में हरियाणा की 4 खिलाड़ी शामिल हैं।
पिछले कुछ सालों से वुमन हॉकी टीम हरियाणा की खिलाडिय़ों के बिना अधूरी होती है। टीम के कोच सीआर कुमार ने बताया कि टीम ने इस दौरे के लिए कड़ी मेहनत की है। दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में टीम का कोचिंग कैंप आयोजित किया गया था। एफआईएच वल्र्ड लीग राउंड 2 से पहले टीम का यह दौरा काफी अहम होगा। टीम इस प्रकार है। रितु रानी(कप्तान), दीपिका(उपकप्तान), सविता, रजनी, दीप ग्रेस, जसप्रीत कौर, पूनम, सुनीता लाकड़ा, रेणुका यादव, नमिता टोप्पो, सुशीला, निलिमा मिंज, लिली चा नू, नवजोत कौर, मोनिका, अमनदीप कौर, अनुपथ बारला, पूनम बारला, पूनम रानी, वंदना कटारिया और सौंदर्या।