चंडीगढ़. गवर्नमेंट मिडल स्कूल रायपुर कलां में तीसरे रोटरी रूरल इंटर स्कूल एथलीट मीट 2015 का आयोजन स्पोर्टस कांप्लेक्स में किया गया। इस में स्कूल के अमित ने अंडर 14 ब्वायज में तीन गोल्ड मेडल जीत कर बेस्ट एथलीट का अवार्ड हासिल किया और स्कूल का नाम रौशन किया है।
हेडमिस्ट्रेस अनीता गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि ये स्कूल के लिए गर्व की बात है। विनोद ने 400 मीटर, 200 मीटी और लांग जंप में पहला तीसरा और दूसरा स्थान हासिल किया। गुप्ता ने बताया कि इन दोनों स्टूडेंट्स ने इंटर स्कूल एथलीट मीट 2014 15 में लांग जंप में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।