पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल ने एमसीए को १३७ रन से रौंदा

डीएवी स्कूल ने एमसीए को १३७ रन से रौंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहले रॉयल बफे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी स्कूल-8 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 रन की जीत दर्ज की है। मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए मैच में उन्होंने मेजबान टीम को ही हराया। मैच में डीएवी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अच्छी शुरुआत की और उनकी टीम 38.1 ओवर में 245 रन बनाकर सिमट गई।
टीम के लिए राहुल ने 91 रन की पारी खेली जबकि आर्यन ने 30 रन का योगदान दिया। एमसीए के लिए अभय ने 30 रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि आयुष ने 36 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया। गुरदीप ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान मोहाली एसोसिएशन की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 35 ओवरों में 108 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए गौरव ने 32 रन की पारी खेली जबकि गुरदीप ने 15 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से नवनीत जोशी ने 16 रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि युवराज ने दो विकेट झटके।