पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉर्नर ने शराब पीकर एएसआई समेत तीन को पीटा फोटो सहित

फॉर्नर ने शराब पीकर एएसआई समेत तीन को पीटा-फोटो सहित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। शराब के नशे में एक विदेशी लड़की इस कदर टल्ली हो गई कि उसने एक युवक, एक लेडी कांस्टेबल और एएसआई को ही पीट दिया। मामले में सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने फॉर्नर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विदेशी लड़की ने पहले लेडी कांस्टेबल के साथ मारपीट की...

घटना सेक्टर-22 गुरदयाल पैट्रोल पंप के पास की है, जब किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इत्तला दी कि एक लड़की लड़के को पीट रही है। मामले की जानकारी मिलने पर पीसीआर की जिप्सी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर नशे में धुत विदेशी लड़की ने पहले लेडी कांस्टेबल के साथ मारपीट की। फिर बीच बचाव करने के लिए आए सेक्टर-22 चौकी के एएसआई रणबीर के साथ भी मारपीट की उनके मुंह पर नाखून से निशान डाल दिया। इसके बाद मौके पर सेक्टर-17 थाना एसएचओ और सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज पहुंचे जिन्होंने फॉर्नर को हिरासत में ले लिया।

आईटी पार्क से आई थी...

दरअसल, मंगलवार तड़के फॉर्नर ने आईटी पार्क से एक टैक्सी हायर की थी। इस टैक्सी में बैठकर वह सेक्टर-22 पहुंची। जहां पर उसने शराब पी। अब टैक्सी वाले ने फॉर्नर से रुपए मांगने शुरू कर दिए. इस पर फॉर्नर उस पर भड़क गई व गाली गलौच करने लग गई। इस बीच वहां पर एक कार चालक रुका, जिसने फॉर्नर से मदद करने के लिए कहा तो फॉर्नर ने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी उसने मारपीट करनी शुरू कर दी।
आगे की स्लाइड में देखें घटना से जूड़ी तस्वीरें...