चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी क्लोकियम सीरीज के तहत डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स (यूजीसी सैप) इस बार कराएगा प्रो इंदिरा राजारमन का लेक्चर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स : व्हाट एंड हाओ को जानने के लिए कोई भी व्यक्ति इस ओपन लेक्चर में शामिल हो सकता है। 11 फरवरी को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होने जा रहे इस पब्लिक लेक्चर की अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर करेंगे।
हार्वर्ड और स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की विजिटिंग प्रोफेसर प्रो राजारमन मेंबर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हैं। आईआईएम बैंगलोर में प्रोफेसर रहीं प्रो राजारमन १३ वें वित्त आयोग की सदस्य भी रही हैं।