पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेस्ट इंडीज से लौटे यूआईपीएस के साइंटिस्ट

वेस्ट इंडीज से लौटे यूआईपीएस के साइंटिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस ) में प्रोफेसर नेफराइटिस और पूर्व डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो एके कुलकर्णी को स्कूल ऑफ फार्मेसी, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज, सेंट ऑगेस्टाइन की मेडिकल साइंसेज फैकल्टी की ओर से बुलाया गया था।
वह सितंबर से दिसंबर 2014 तक वेस्ट इंडीज में थे। इस दौरान उन्होंने कई पब्लिक लेक्चर्स दिए और पीजी कोर्स डिजाइन करने में यूनिवर्सिटी की मदद की। उल्लेखनीय है कि डॉ कुलकर्णी के अब तक 450 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए हैं और साइटेशन इंडैक्स में उनको टॉप 10 भारतीयों में गिना गया है जिन्होंने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए काम किया है। उन्हें कई नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। पीयू का यूआईपीएस डिपार्टमेंट हमेशा से ही टॉप सेंटर्स में रहा है।