मोहाली। दिल्ली हुई हमारी, अब पंजाब की बारी के नारों के साथ मोहाली फेज 7 के चौक आप के वर्कर मंगलवार को खुशी मना रहे थे। सिर पर टोपी और हाथों में
केजरीवाल की फोटो लगे बैनरों के साथ आप वर्करों ने चौक से गुजरने वाले लोगों का मुंह लड्डुओं से मीठा करवाया। वर्करों में दिल्ली जीत की पूरी खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी। आप वर्करों में कई महिला कार्यकर्ता भी थीं जो खुशी मन से अपनी पार्टी की जीत पर लोगों के साथ खुशी सांझा कर रही थीं।
फेज 7 के चौक पर जमा हुए आप वर्करों ने कुछ समय वहां पर लोगों को अपनी जीत का संदेश दिया और उसके बाद जुलूस की रूप में फेज 7 की मार्केट में लोगों के सामने गए। आप पार्टी के लीगल सैल के बलदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि दिल्ली में आप की जीत आम लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से बनने वाली सरकार से लोगों की हितों को प्रमुख रखा जाएगा। वर्करों के जीत की खुशी में निकाले गए जुलूस में दिलप्रीत सिंह, बलविंदर कुंबड़ा, गुरप्रीत कौर, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
फोटो देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर कि्लक करें
PHOTOS: LAKHWANT