पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीजीसी ४२ में जागोरी ने कराया फ्लैश मॉब

पीजीजीसी ४२ में जागोरी ने कराया फ्लैश मॉब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। हर शहर घूम कर गरीबी, मियां बीवी की प्रॉब्लम सहित हर चीज पर कमेंट करने पर पंजाब की जुगनी अब बदल गई है। जुगनी अब बेटियों की बात करती। उसकी हिम्मत की दाद देती है। लोक गीत जुगनी के इस नए रूप जुल्म जरा नहीं सैंहदी मैं . . को फ्लैश मॉब के जरिए पेश किया पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (पीजीजीसी) सेक्टर-42 में फ्लैश मॉब के जरिए।
इसे पटियाला के रहने वाले बलविंदर सिंह बुलेट ने वन बिलियन राइजिंग के लिए लिखा है। दुनिया भर में महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए चल रहे अभियान वन बिलियन राइजिंग के लिए सांझ जागोरी चंडीगढ़ के सहयोग से कॉलेज में ये प्रोग्राम कराया गया था।

नीं गल्ल सुण सखिए, नी दिल दिए सच्चिए, इरादे जिंदगी दे असीं दिल विच्च रखिए, दायरे सोचां दे, सदा ही उच्चे चकिए, सच्ची गल्ल कहणों पिच्छे कदी ना हटिए . . . जैसी बोलियों (पंजाबी पारंपरिक गीत) के जरिए लड़कियों ने अपनी जिंदगी में आए बदलाव को पेश किया।