चंडीगढ़। हीरो समूह द्वारा स्थापित बी. एम. एल.मुंजाल यूनिवर्सिटी (बी. एम. यू) ने सी आई आई ऑफिस, सेक्टर 31ए, चंडीगढ़ में अपने अनूठे, एप्लीकेशन आधारित एम. बी. ए. पाठ्यक्रमों से छात्रों और अभिभावकों को अवगत कराने के मकसद से एम. बी. ए. ओपन हाउस का आयोजन किया।
इस मौके पर सोफी ज़हूर, सीनियर डायरेक्टर इंडिया- एचआर एंड ऑपरेशन्स, क्वार्क एक्सप्रेस इंडिया ने भारत में बदलते आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी दी।
डॉ. तपन पांडा (डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ने संभावित छात्रों से मुलाकात की और पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप एवं कैंपस लाइफ, फैकल्टी, छात्रवृत्तियों, षिक्षण शुल्क और प्लेसमेंट से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
आयोजन के दौरान डॉ. तपन पांडा ने बताया, ''एम. बी. ए. पाठ्यक्रम का मकसद छात्रों में इनोवेशन और इंटरप्रेन्योरशिप की भावना को बढ़ाना होगा।बी. एम. यू.का अनूठा षिक्षण माहौल तार्
किकता, रचनात्मकता और समस्याओं के समाधान की भावना को बढ़ावा देगा।विविध क्षेत्रों, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और अनूठी अध्ययन शैली बी. एम. यू. पाठ्यक्रम को सशक्त और सुखद अनुभव बनाता है।
इसके साथ ही डॉ. तपन पांडा ने कहा, ''संभावित छात्रों के साथ एक-एक कर संवाद करने का एक अच्छा अवसर है। हम इस तरह के आयोजनों को अन्य शहरों में भी आयोजित करेंगे ताकि अभिभावकों और छात्रों को सही करियर का चुनाव करने और अनूठे षिक्षण अनुभव के बारे में बताया जा सके और इस तरह की शिक्षा की पेशकश बी एमयू द्वारा की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय ग्रेडिंग और प्वांइट प्रणाली को ध्यान में रखते हुए बी. एम. यू.बहु-आयामी मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों को विश्व विद्यालय द्वारा पेश किए जा रहे उपयुक्त पाठ्य क्रमों में दाखिला देगी। इनमें प्रवेश परीक्षा का स्कोर्स, स्नातक स्कोर्स, अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन, निबंध और समूह चर्चा में प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होगा।