पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजोबा के इंट्रेक्टिव सेशन में ज्यादा कॅरियर विकल्प रखने की बात

सजोबा के इंट्रेक्टिव सेशन में ज्यादा कॅरियर विकल्प रखने की बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। ये पहले से तय ना करें कि आप कौन से कॅरियर का चुनाव करना चाहते हैं लेकिन कॅरियर के कई विकल्प एक टाइम पर तय करके रखें। टाइम और हालात के हिसाब से हमारी प्राथमिकताएं और च्वाइसेज बदलती रहती हैं।

ये कहना था पंचकूला के डीसी विवेक अत्रे का। वह सेंट जोंस हाई स्कूल, सेक्टर २६ में सेंट जोंस ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन (सजोबा) की ओर से कराए गए इंट्रैक्टिव सेशन में बोल रहे थे। उन्होंने सिविल सर्विसेज और उससे जुड़ी जॉब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य रखना ठीक है लेकिन कॅरियर को लेकर विकल्प भी जरूरी हैं।